पत्नी की मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी, मौत
अलीगढ़, मार्च 29 -- इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जार में एक युवक द्वारा परिवारिक विवाद में फांसी लगाकर जान देने की घटना प्रकाश में आई है। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर इलाका पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि गांव नगला जार निवासी 28 वर्षीय वेदप्रकाश उर्फ बेदू पुत्र फौरन सिंह का शव शुक्रवार सुबह घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तथा फारेंसिक टीम को बुलाकर हर एंगिल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के पिता के मुताबिक वेदप्रकाश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और परिवार से अलग रहता था। वह शराब का का आदी था। इस कारण उसका पत्नी से विवाद होता था इसी घरेलू विवाद के चलते पत्नी राखी करीब दो माह पूर्व मायके अपने आगरा चली गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.