बरेली, फरवरी 17 -- बहेड़ी, संवाददाता। पत्नी और ससुरालवालों के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। बहादुरपुर गांव निवासी मृतक रोहित के पिता मुरारी के अनुसार उसके पुत्र रोहित का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण युवती के परिजनों ने चार साल पहले मुकदमा दर्ज कराकर दबाव बनाया और जबरन उसकी शादी करा दी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद युवती और उसके परिजन लगातार मुकदमे दर्ज कराकर उसके पुत्र को ब्लैकमेल कर रहे थे। जिससे तंग आकर उसके पुत्र ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार रात युवक की मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता का आरोप है कि य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.