बहराइच, मार्च 13 -- नानपारा, संवाददाता। पत्नी की बेवफाई से आहत एक युवक फंदे से लटक गया। उसका शव शनिवार सुबह नानपारा देहाती इलाके के अमृत सरोवर के पास पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम ने तहकीकात कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पत्नी वियोग में खुदकुशी की आशंका जताई गई है। नानपारा कोतवाली के नानपारा देहाती में गांव के बाहर अमृत सरोवर है। शनिवार सुबह खेती किसानी को निकले लोगों ने सरोवर के पास एक युवक को पेड़ की डाल से रस्सी के फंदे से लटकते देख शोर मचाया। लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई ।जैसे ही शव की पहचान नानपारा देहाती निवासी आकाश सिंह (32) के रूप में हुई। स्वजनों ने बताया कि युवक की पत्नी अधिकतर मायके रहती थी। पिछले छह माह सम...