पत्नी की बेबफाई से क्षुब्ध पति ने की आत्महत्या
अलीगढ़, सितम्बर 19 -- जवां, संवाददाता। पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध पति ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतक धीरज उर्फ धीरू सिंह पुत्र सूरजपाल निवासी तेजपुर नोएडा में मजदूरी करता था वह आज ही दोपहर नोएडा से घर लौटा था। करीब 1:00 बजे उसने घर के कमरे में छत के हुक से गले में कपड़े का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। किसी ने जंगले से मृतक के शव को झूलते देखा तो पड़ोसियों ने किवाड़ तोड़कर मृतक को नीचे उतारा एवं मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाइयों का कहना है कि मृतक की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी जो परिवार के ही एक युवक से प्रेम करती थी जहां उसने मंदिर में उसके साथ शादी कर ली थी, जब मृतक को इस बात का पता लगा तो उसने क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.