मुजफ्फरपुर, जून 9 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के गायब विवाहिता की बरामदगी नहीं होने से नाराज उसके पति ने मंगलवार को सकरा थाना के गेट पर हंगामा किया। वह सड़क पर लेट गया और कई बार गले में गमछा बांध आत्महत्या का प्रयास किया। इससे मौके पर भीड़ जुट गई और सड़क जाम हो गया। जाम के कारण पास में स्थित रेलवे गुमटी पर भी वाहनों की कतार लग गई। ऐसे में गुमटी बंद नहीं होने पर बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को ढोली स्टेशन पर ही रोकना पड़ा。 यह भी पढ़ें- पत्नी की बरामदगी के लिए हंगामा, गुमटी जाम होने से रुकी ट्रेनहंगामा और ट्रेन देरी हंगामा व गुमटी जाम होने की सूचना पर पहुंची आरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को समझाकर सड़क से हटाया। करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ और गुमटी को बंद कर ट्रेन को मुजफ्फरपुर जंक्शन के ल...