देवरिया, जून 1 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के उसका गांव के रहने वाले एक युवक की हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई ने युवक की पत्नी व उसके कथित प्रेमी के विरुद्ध आत्म हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उसका गांव के रहने वाले श्याम प्रकाश सिंह की नौ मई को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतक के भाई चंद्रप्रकाश सिंह का आरोप है कि उसके भाई की शादी मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र के लखनौर निवासी आकांक्षा मल्ल से हुई थी। तहरीर के अनुसार, उसकी भाभी के भलुअनी थाना क्षेत्र के तेनुआ चौबे निवासी श्रेयांश यादव से कथित अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर आए दिन भाई का विवाद होता था और ...