बिहारशरीफ, मई 12 -- मंत्री निशांत कुमार, श्रवण कुमार समेत कई गणमान्य लोग रहेंगे मौजूद हरनौत, निज संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 मई को कल्याण बिगहा पहुंचेंगे। पत्नी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपनी माता को श्रद्धांजलि देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी गांव आएंगे। इसके अलावा, मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। बड़े नेताओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसडीओ किसलय श्रीवास्तव और सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जयसवाल ने मंगलवार को निरीक्षण किया। कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। अतिथियों के आगमन को लेकर सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती ...