बागपत, मई 24 -- क्षेत्र के ट्योढ़ी गांव स्थित ईंट भट्ठे पर अनैतिक संबंध के शक में पत्नी की ईंटों से कूचकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस उसके साथी की तलाश में दबिश डाल रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि वह पहले भी पत्नी को गैर मर्द के साथ देख चुका था। बार-बार समझाने पर भी वह नहीं मानी, इसलिए उसकी हत्या कर दी। शामली जिले के कुरतान निवासी आस मोहम्मद ने करीब 16 साल पहले कैराना के मोहल्ला खेल कला काजीवाला बाग निवासी इशरत के साथ प्रेम विवाह किया था। हाल में वे दोनों अपने पांच बच्चों के साथ ट्योढ़ी गांव जंगल में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पत्नी पंखा लगाने की कर रही थी जिद, नाराज पति ने गोली मारकर कर ली खुदकुशी बताया कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवा...