पत्नी की पीटकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
संभल, मार्च 30 -- चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर में गुरुवार रात शराब के नशे में ग्रामीण ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके भाभी से अवैध संबंध थे, जिसका पत्नी विरोध करती थी। थानाक्षेत्र के गांव रामनगर निवासी पान सिंह ने गुरुवार रात शराब के नशे में पत्नी गौरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतका के मामा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को थाना पुलिस ने आरोपी पान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो सामने आया कि पान सिंह के उसकी भाभी से अवैध संबंध थे, जिसका गौरी विरोध करती थी। इसी कारण वह शराब पीने के बाद पत्नी को पीटता था। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.