सोनभद्र, मार्च 28 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने दूसरी औरत के चक्कर में पत्नी की पिटाई करने पर पति समेत तीन अन्य महिलाओं पर बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी ममता देवी का आरोप है कि उसकी शादी कृष्णा यादव निवासी ममुआर संग बीते2021 में हुई थी और दोनों संग रह रहे थे। 25 मार्च को अचानक उनके पति कृष्णा यादव पुत्र रामजी यादव दूसरी औरत के चक्कर में उसे बुरी तरह मारापीटा। उनके साथ श्रीमति देवी,रितिका यादव और माधुरी देवी भी शामिल रही। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आकर बचाया तो जान से मारने की धमकी देकर चले गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.