भदोही, अप्रैल 11 -- भदोही, संवाददाता। विवाहिता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने पति, सास समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट एवं प्रताड़ित करने की धाराओं में मुकदमा कायम किया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।शहर के नूरेइस्लाम, अंबरनीम निवासी खुशबू जीतन ने तहरीर में कहा कि उनकी शादी मोहल्ले के ही वसीम अहमद के साथ हुई है। शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर मारने-पीटने लगे थे। इतना ही नहीं, झूठे आरोप भी लगाए जाते थे। नौ अप्रैल की रात में सास एवं ससुर आदि ने झूठा आरोप लगाकर गालियां देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, बुरी तरह पिटाई भी कर दी। पति ने आने के बाद लात, घूसा से मारपीट कर चोटिल कर दिया। किसी तरह मायके आकर अपनी जान बचाई। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि साजिदा बानो, कलीम अहमद, रानी बानो एवं पति वसीम के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.