पत्नी की नौकरी व पढ़ाई को पति की मेहरबानी मानना गलत
रांची, नवम्बर 10 -- रांची, संवाददाता। शादी के 11 साल बाद पति की प्रताड़ना से तंग आकर तलाक की मांग करने वाली पत्नी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि शादी के बाद पत्नी का उच्च शिक्षा हासिल करना और नौकरी करना पति की मेहरबानी नहीं, बल्कि उसका अधिकार है। पत्नी को महत्वाकांक्षी बताकर तलाक की याचिका खारिज करना लैंगिक भेदभाव वाली सोच है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की खंडपीठ ने जमशेदपुर की रेणुका की अपील स्वीकार करते हुए तलाक की मंजूरी दे दी। फैमिली कोर्ट ने 2019 में पत्नी की याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने उसके पढ़ने व नौकरी करने को पति के सहयोग का उदाहरण माना था। हाईकोर्ट ने इस दृष्टिकोण को गलत ठहराया। खंडपीठ ने कहा कि पत्नी, उसके पिता व पड़ोसी की गवाही का पति ने प्रभावी खंडन नहीं किया। ऐसे में शारीरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.