संभल, जून 2 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुमथल रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी में पत्नी की दूसरी शादी से आहत होकर रविवाद देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव घर के कमरे में लिंटर के कुंडे से लटका मिला। उसकी पत्नी ने गुरुग्राम में दूसरा विवाह करने के बाद शादी की तस्वीरें युवक के व्हाट्सएप पर भेजी थीं, जिसके बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में चल रहा था। सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आनंद विहार कॉलोनी निवासी पुजारी हरिशंकर शर्मा का 35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र शर्मा एक प्लाईवुड की दुकान पर मजदूरी करता था। मां ओमवती ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे उपेंद्र ने परिवार के साथ खाना खाया और पास ही स्थित अपने दूसरे घर में में सोने चला गया। यह भी पढ़ें- पत्नी की दूसरी ...