रुडकी, मार्च 31 -- एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम हरजौली जट्ट निवासी अंकुल कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 19 जनवरी 2023 को गुड्डन के साथ हुआ था। उनकी 22 माह की एक पुत्री भी है। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। पीडित ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए परिवार अदालत में पहले से ही वाद दायर कर रखा है। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि ससुराल वालों ने कानून का उल्लंघन करते हुए 8 फरवरी 2026 को उसकी पत्नी का दूसरा विवाह करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...