लखनऊ, दिसम्बर 28 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर की विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने छह साल बाद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति कमलेश यादव से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि 29 जुलाई 2019 को उसका पति एक महिला के साथ पकड़ा गया था। दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। विवाहिता को देखते ही दोनों भागने लगे और विरोध करने पर पति ने मारपीट भी की थी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में छह साल बाद पति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.