पत्नी की गला रेतकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
बुलंदशहर, जुलाई 15 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में पत्नी गीता की गला रेतकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति मोनू को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम हाजीपुर स्थित आरोपी के ताऊ की ट्यूबवेल पर दबिश देकर मोनू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया।गौरतलब है कि बीती 29 जून को ग्राम हाजीपुर निवासी आरोपी पति मोनू ने अपनी पत्नी घनसूरपुर निवासी गीता (25 वर्षीय) की गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। मृतका के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति मोनू, सास बनेसरी, ससुर खेमचंद समेत आठ लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.