मुरादाबाद, मार्च 5 -- मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर युवक ने चाकू से गर्दन पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद भी अपने शरीर पर चाकू से हमला कर लिया। दोनों काशीराम नगर क्षेत्र के जंगल में एक-दूसरे से 15 मीटर के दूरी पर मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मझोला पुलिस को सूचना मिली कि काशीराम कालोनी के जंगल में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची तो एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर और छानबीन की तो जहां युवक घायलावस्था में मिला था उसस...