सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के बेरवास गांव में घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सैफ अली अंसारी की पत्नी नूरी खातून के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। मृतका के मामा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि नूरी के पति सैफ अली ने ही विवाद में गला दबाकर हत्या कर दिया है। पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सैफ अली अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की ...