पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति फरार
नोएडा, जून 17 -- दादरी, मयंक राणा। दादरी क्षेत्र के अंतर्गत जारचा रोड पर रहने वाले युवक ने मंगलवार रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक चिटहेरा गांव के रहने वाले मोहित ने गांव की ही रहने वाली कविता से प्रेम विवाह किया था। करीब दस वर्ष पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ था। दोनों एक ही गांव के थे और अलग-अलग जाति से संबंध रखते थे, जिससे दोनों के परिवार वाले शादी के लिए सहमत नहीं थे। इसके बाद दोनों ने गांव से भागकर शादी की थी। परिवार के डर से सात-आठ साल तक दोनों बाहर रहे। इस बीच दोनों के दो बच्चे हो गए। समय गुजरने के साथ-साथ माहौल सामान्य हो गया। इसके बाद मोहित परिवार के साथ दादरी में जारचा रोड स्थित एक मकान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.