चित्रकूट, अगस्त 17 -- चित्रकूट। बहिल पुरवा थाना पुलिस ने पत्नी की खुदकुशी मामले में नामजद आरोपित पति को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले रविवार को रामपुर तरौंहा निवासी राकेश की पत्नी सविता ने पति से झगड़ने के बाद कुआं में कूदकर जान दे दी थी। इस मामले में मृतका के भाई श्याम बिहारी गोस्वामी निवासी छुहिया थाना मऊगंज जनपद रीवा मध्य प्रदेश ने थाने में तहरीर देकर बहनोई राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि बहनोई राकेश उसकी बहन सविता से लड़ाई-झगड़ा कर आत्महत्या के लिए उकसाता था। इसी बात से छुब्ध होकर बहन ने कुआं में कूदकर जान दे दी। थाना प्रभारी बहिल पुरवा विवेक सिंह ने बताया कि राकेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...