पत्नी की खुदकुशी के एक सप्ताह बाद पति भी फंदे पर झूला, मौत
बाराबंकी, मई 14 -- जैदपुर,बाराबंकी। पत्नी की खुदकुशी के एक सप्ताह बाद पति भी फंदे पर झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। क्षेत्र के ग्राम रहीमाबाद गांव के बाहर गुरुवार की सुबह आम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला तो लोग सन्न रह गए। पत्नी की मौत के बाद से ही वह काफी परेशान चल रहा था और अंतत: पत्नी के वियोग में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रहीमाबाद निवासी मिथुन (28) का शव गांव के बाहर आम के पेड़ में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने मिथुन के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो आसपास के ग्रामीणों व परिजनों को सूचित किया। कुछ ही देर में रोते बिलखते परिजन मौके पर पंहुचे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.