संवाददाता, जून 20 -- यूपी के रामपुर शहर में बिना डॉक्टरी सलाह मेडिकल स्टोर से ड्रिप लाकर खुद ही चढ़ाना एक दंपति के लिए जानलेवा साबित हुआ। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद में बीमार पत्नी की कमजोरी दूर करने के लिए पति ने घर पर ही 'हेमासेल ड्रिप' लगा दी और बाद में बची हुई ड्रिप खुद को भी चढ़ा ली। दवा के रिएक्शन और गलत तरीके से ड्रिप चढ़ने के कारण दोनों की हालत बिगड़ गई, जिसमें इलाज के दौरान पति की मौत हो गई जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खौद बिजलीघर में दिहाड़ी पर काम करने वाला पप्पू सैनी (30) अपनी पत्नी की पिछले कई दिनों से चल रही बीमारी और कमजोरी को लेकर चिंतित था। इसी बीच किसी स्थानीय व्यक्ति ने उसे सलाह दी कि पत्नी को 'हेमासेल ड्रिप' लगवा ...