पत्नी की ईंट से मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
दुमका, जून 30 -- दुमका। जरमुंडी थाना अंतर्गत बसगौरी गांव में एक युवक ने नशे की हालत में सीट से कनपटी में मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना सोमवार की शाम की है। घटना की सूचना मिलने पर जरमुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी पति सोम लाल मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम में युवक सोमलाल मुर्मू नशे की हालत में घर में पहुंचा था। नशे की हालत में देख पत्नी नाराज हो गई और उसने आवेश में आकर अपने पति पर ईंट चला दी। ईंट सोमलाल के छाती में लगी और वह बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ देर के बाद होश में आने के बाद उसने उसी ईंट को उठाया और अपनी पत्नी पर चला दिया। पत्नी बसंती टुडू के कनपटी में में ईंट लग गई। वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.