पत्नी की आत्महत्या में फरार 10 हजार का इनामी बिहार से गिरफ्तार
देहरादून, मई 19 -- दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को दून पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर दून लाया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि रेस्ट कैंप, मद्रासी कॉलोनी के रहने वाले दिलीप ने 19 जनवरी 2026 को थाना नेहरू कॉलोनी में केस दर्ज कराया। आरोप लगाया था कि उनकी बहन पूजा का पति बिरजू दहेज की मांग को लेकर उसके साथ अक्सर मारपीट और उत्पीड़न करता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर पूजा ने नौ दिसंबर 2025 को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच सीओ सिटी स्वपनिल मुयाल कर रहे थे। घटना के बाद से ही आरोपी बिरजू गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के हत्थे न चढ़ने पर ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.