पत्नी की अंत्येष्टि में शामिल न होने पर पति के खिलाफ हंगामा
वाराणसी, मई 17 -- सारनाथ, संवाददाता। पैगंबरपुर में पत्नी की अंत्येष्टि में शामिल न होने पर पुत्र सहित स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह सड़क पर शव रखकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे पुरानापुल चौकी प्रभारी अनुज कुमार शुक्ला ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। उन्होंने पति द्वारा अंत्येष्टि कार्यक्रम को करवाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शव को लेकर सरायमोहाना घाट ले गए, जहां पुत्र ने मुखाग्नि दी। जानकारी के अनुसार पैगंबरपुर निवासी ललन बिंद ने दो शादी की थी। पहली पत्नी उषा देवी (55) पिछले कई महीनों से बीमार थी। बीमारी की वजह से उषा देवी की मौत हो गई। पहली पत्नी के पुत्र अवधेश कुमार व पुत्री अर्चना बिंद का कहना है कि पिता ललन प्रसाद बिंद ने तलाक लिए बिना ही उन्हें अलग कर दिया है। पैगंबरपुर (पंचक्रोशी) में पड़ोस में ही किराए के मकान में बहन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.