पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलहनी गांव में 10 दिन पूर्व पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। घरेलू बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया था। पत्नी के हमले में पति भी घायल हो गया था। उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलहनी गांव निवासी पिंकी निषाद और उसके पति नीरज निषाद के बीच घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था। नीरज पीओपी का काम करता था। 19 जून की शाम वह बस्ती जनपद से काम कर लौटा था। यह भी पढ़ें- परसा बाजार में पति ने पत्नी को चाकू मार अधमरा किया रात करीब आठ बजे दंपति में विवाद हो गया। इस दौरान नीरज ने पत्नी पिंकी निषाद की चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी के हमले से नीरज भी घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.