पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
प्रयागराज, मई 25 -- बम्हरौली में शनिवार रात हुई 28 वर्षीय शबनम की हत्या के आरोपी उसके पति शाह मोहम्मद को सोमवार को जेल भेज दिया गया। पूरामुफ्ती पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर फतेहपुर घाट से टिकरी जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बगीचे के पास से पकड़ा। मजदूरी करने वाले शाह मोहम्मद ने अवैध संबंध के शक में शबनम की गला दबाकर हत्या की थी। मामले में शबनम के भाई इमरान अली निवासी पिरौना फूलपुर ने हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- चरित्र हीनता के शक में पत्नी को मार डाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.