पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
गोरखपुर, जून 11 -- पीपीगंज। दहेज उत्पीड़न और पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मायके वालों ने अगस्त 2025 में केस दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड संख्या 16 भगवानपुर निवासी संजय निषाद के विरुद्ध महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के चेहरी गांव निवासी आशा देवी ने 16 अगस्त 2025 को पीपीगंज थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया गया था कि उनकी बेटी संध्या को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। पति संजय निषाद, ससुर हरी निषाद, अमरनाथ तथा फूलन देवी समेत अन्य लोगों ने उसे कमरे में बंद कर जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। तहरीर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.