कटिहार, फरवरी 15 -- मनिहारी नि स पत्नी का हत्यारापति फरीरूद्दीन को पुलिस ने डालावीर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि घटना के बाद फरीरूद्दीन घटना स्थल से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना मिली की फरीरूद्दीन डालावीर के पास एक बगीचा में छुपा है। इसी निशानदेही पर बगीचा के चहुंओर से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मालूम हो कि शुक्रवार की शाम मनोहरपुर पंचायत के किस्मत मिर्जातपुर वार्ड आठ मे फरीरूद्दीन ने अपनी दूसरी पत्नी जहानुर का गला दबाकर हत्या कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.