सुल्तानपुर, अप्रैल 7 -- भारतेंदु मिश्रा, सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पत्नी की कुहाड़ी से निर्मम हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने जिला कारागार में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। धनपतगंज थाना क्षेत्र के चारथई गांव निवासी नकछेदन कोरी ने मार्च माह में अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस जघन्य अपराध के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 25 मार्च को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। तब से वह अमहट स्थित जिला कारागार में निरुद्ध था।जेल प्रशासन के अनुसार सोमवार की शाम बंदियों की नियमित गिनती के बाद प्रत्येक बैरक को बाहर से ताला लगा दिया गया। इसके बावजूद रात के समय नकछेदन ने जेल के शौचालय में प्लास्टिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.