संवाददाता, अक्टूबर 5 -- रामपुर जिले के मसवासी चौकी क्षेत्र के ग्राम भूबरा मुस्तेहकम के मझरा सीतारामपुर में रविवार रात घरेलू कहासुनी में आपा खोए पति ने घर में रखे भारी-भरकम सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार कर 35 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी के लहुलुहान शव और दो मासूम बच्चों को कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं देर रात मृतका के भाई शिवम की ओर से पति के खिलाफ तहरीर दी गई है। धर्मेंद्र सैनी की रविवार रात करीब नौ बजे पत्नी रीना सैनी से किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई।पत्नी के शव के साथ बच्चों के कमरे में बंद किया आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर धर्मेंद्र ने घर में रखा सिलबट्टा उठाकर रीना...