फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- शिकोहाबाद के मोहल्ला कटरा मीरा में पत्नी से विवाद के बाद आए सम्मन से परेशान युवक अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने युवक को तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिरदौस पत्नी अलाउद्दीन निवासी ज्ञान भारती स्कूल के सामने कटरा मीरा ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके बेटे वसीम की पत्नी आयशा कुरैशी आवास विकास हंसपुरम थाना नौवस्ता नगर जिला कानपुर से झगड़ा चला आ रहा है। वसीम, उसके परिजनों के खिलाफ पुत्रवधु ने अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट करने के सम्बन्ध में शिकायती पत्र दिया था। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता उसी संबध में 25 अप्रैल को सम्मन आया। सम्मन पढने के बाद उसके बेटा वसीम मानसिक रूप से परेशान हो गय...