पत्नी का व्हाट्सएप हैक कर भेजें अश्लील मैसेज
कानपुर, जुलाई 5 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में एक महिला ने अपने पति पर ही उसका व्हाट्सएप हैक कर रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति उसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी करता था। साथ ही दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित किया गया। जिसके चलते उसका गर्भपात भी हो गया। कल्याणपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, सास- ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कल्याणपुर निवासी एक युवती की शादी सन 2022 में मुरैना के युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही पति और ससुरालियों ने पीड़िता के सारे जेवर छीन लिए। ससुराली पांच लाख रुपये कैश और कार की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी दौरान महिला के गर्भवती हो जाने के बाद भी ससुरालियों का अत्याचार नहीं रुका। प्रताड़ना के चलते महिला का गर्भपात भी हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.