इंदौर, अप्रैल 23 -- मध्य प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी का मुंडन करवाकर उसकी नग्न वीडियो वायरल कर दी। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति उसके चरित्र पर शक करता। इसी के चलते उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र के नाहरखोदरा गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए अपनी ही पत्नी के साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं। आरोपी राजेश कटारे ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पहली पत्नी के लिए घर ही यातना का अड्डा बन गया। आरोपी पति, उसकी दूसरी पत्नी गौरी कटारे और मां राधाबाई कटारे मिलकर पीड़िता को छोटी-छोटी बातों पर गालियां देते, बेरहमी से मारपीट करते औ...