पत्नी का प्रेमी निकला कातिल; बेटे के बर्थडे के दिन रोहित को बुलाकर मार डाला, एनकाउंटर में धराया
वरिष्ठ संवाददाता, जून 23 -- मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शहजुडी निवासी रोहित का हत्यारा कोई और नहीं , बल्कि उसकी पत्नी का प्रेमी निकला। हत्यारा डॉ. राहुल पशुओं का इलाज करने के बहाने रोहित के घर आता-जाता था, इसी दौरान मृतक की पत्नी से राहुल की नजदीकियां बढ़ गई । हैरत की बात यह है कि डा. राहुल ने रोहित को शनिवार की रात्रि उस समय घर से बुलाकर ले गया जब वह अपने बेटे का बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहा था। आरोप है कि डा. राहुल ने पहले तो रोहित को जमकर शराब पिलाई और बाद में गला घोंट कर हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था। शाहपुर पुलिस ने रविवार की देर रात मुठभेड़ में हत्यारोपी राहुल को पैर में गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में राहुल ने मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध होने और हत्या करना कबूल किया है।पत्नी के प्रेम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.