पत्नी का गला दबाकर मारने की कोशिश, केस
काशीपुर, अक्टूबर 3 -- काशीपुर, संवाददाता। दूसरी महिला से संबंध के चलते एक व्यक्ति पर पत्नी को प्रताड़ित करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कटोराताल चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 20 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक बेटा है। शादी के बाद से ही पति उसे परेशान करने के साथ मारपीट करता है और खर्च के लिए पैसे नहीं देता। महिला के अनुसार, पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं, जिसके चलते वह आए दिन उसे प्रताड़ित करता है। आरोप है कि एक अक्तूबर को पति ने जान से मारने की नीयत से उसके गले पर पैर रखकर गला दबाया। किसी तरह उसने खुद को बचाया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति बलवंत सिंह के खिलाफ बीएनएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.