बरेली, अप्रैल 23 -- भोजीपुरा। भोजीपुरा के गांव करमपुर ठाकुरान निवासी मोनिका सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का है। अभी कुछ दिन पूर्व वह जेल से जमानत पर रिहा होकर आया है। उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की,तभी पीड़िता के द्वारा चीख-पुकार करने पर पड़ोसियों ने डायल 112 को फोन से सूचना दे दी। सूचना पर डायल 112 पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी घर से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति अंकित सिंह निवासी करमपुर ठाकुरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.