पत्नी का उत्पीड़न कर तीन तलाक देने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 13 -- पटेलनगर क्षेत्र में एक महिला ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को केस दर्ज कर रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दून निवासी पीड़िता की शादी दो वर्ष पहले फरमान, निवासी इस्लामपुर साहनी, थाना किरतपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई है। शादी के करीब दो महीने बाद ही आरोपी पति उसे अपने साथ देहरादून ले आया था। आरोप है कि यहां आने के बाद से ही पति ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। हालात तब और बिगड़ गए जब करीब तीन महीने पहले आरोपी ने उसे तीन तलाक दे दिया। अपने रिश्ते को बचाने की उम्मीद में पीड़िता बीते 14 जुलाई को बिजनौर स्थित अपनी ससुराल गई थी। जब उसने वहां परिवार वालों से सुलह की बात रखी, तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ समय बाद पति दोबारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.