साहिबगंज, जुलाई 31 -- उधवा। एक विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने व दहेज के लिए मारपीट करने के आरोप में राधानगर थाना में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कथित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनुसार मामले को लेकर विवाहिता के बयान पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर मारपीट करने व अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- महिला के फोटो एडिट कर फेसबुक पर किए पोस्टशादी का इतिहास महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी छह साल पहले प्रेम प्रसंग से हुई थी। शादी के बाद दो साल तक सब-कुछ ठीक रहा, लेकिन दो साल बाद पति समेत ससुराल वाले दहेज के लिए दो लाख रुपया मांगने लगे,रुपया नहीं देने पर सभी मिलाकर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का यह भी आरोप है कि उसके पति रोजगा...