पत्नी और सालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
आगरा, जुलाई 16 -- शमसाबाद कस्बे के मोहल्ला टोला में युवक की आत्महत्या के मामले में थाना पुलिस ने उसकी पत्नी, साली और दो सालों पर मुकदमा दर्ज किया है। युवक की पत्नी किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी। उससे शादी नहीं करना चाहती थी। तलाक के लिए 25 लाख रुपये की मांग की थी। रुपये न मिलने पर पूरे परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। मुकदमे के अनुसार पिता मुकेश ने बताया कि बेटे गौरव की शादी लगभग चार साल पूर्व करिश्मा पुत्री विजय पाल निवासी रुई की मंडी (शाहगंज) से हुई थी। शादी के बाद ही पुत्रवधू करिश्मा ने क्लेश शुरू कर दिया। पुत्रवधू का कहना था कि घर वालों ने उसकी शादी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती की है। पति गौरव उसे बिल्कुल पसंद नहीं है। वह इसके साथ नहीं रहना चाहती है। वह एक युवक से प्रेम करती है। उससे ही शादी करना चाहती थी।पिता मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.