चित्रकूट, मार्च 21 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर गांव में पत्नी और साले के साथ युवक ने घरेलू बातों से नाराज होकर मारपीट की। सिद्धपुर की रहने वाली शीलम देवी को उसके पति देवी प्रसाद ने घरेलू बातों से गुस्से में आकर पीट दिया। शीलम ने फोन के जरिए अपने भाई सीतापुर निवासी राजू प्रजापति को अवगत कराया। जानकारी मिलने पर राजू अपनी बहन की ससुराल पहुंचा। वह बहनाई राजू को बहन के साथ मारपीट करने के मामले में समझाने लगा। तभी बहनोई ने साले को भी पीट दिया। कर्वी कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद शुक्ल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.