मोतिहारी, जून 13 -- पहाड़पुर। पत्नी और साला के साथ रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने को लेकर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित पति उत्तरी नोनेया पंचायत के सतनामी टोला गांव निवासी प्रमोद कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार प्रमोद की पत्नी सरोज देवी ने थाना को आवेदन देकर बताया है कि एक दूसरी औरत के साथ अपने पति को देखने पर इनके पति ने सरोज देवी व इनके भाई राजा कुमार को लोहे के रॉड से मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- मारपीट एवं वाहन चोरी मामले के 6 गिरफ्तार, भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...