नोएडा, जून 3 -- दादरी, मयंक राणा। मायचा गांव में एक परिवार अपने बेटों की पत्नियों से परेशान है। एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग रिश्ता तोड़कर एक करोड़ 80 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। हैप्पी ने पुलिस बताया कि उनकी और उनके भाई सागर की शादी दो दिसंबर 2019 को नवादा गांव निवासी काजल और मनीषा से हुई थी। शादी बिना दान-दहेज के संपन्न हुई थी। विवाह के दौरान हैप्पी के पिता ने दोनों बहूओं को उपहार स्वरूप आभूषण और अन्य कीमती सामान दिए थे। शादी के बाद मनीषा ने अपने पति सागर के साथ वैवाहिक संबंध रखने से मना कर दिया। परिजनों ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। परिवार का आरोप है कि मनीषा बिना बताए घर से आती-जाती रही, जिसका परिजनों ने विरोध किया। काजल भी अपनी ...