रामपुर, फरवरी 27 -- मिलक। अपनी चचेरी साली के फंक्शन में शामिल होने गए युवक का शव नगर के ग्राम नवदिया से सिर्रा जाने वाले मार्ग पर स्थित आम के बाग में पेड़ से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। वहीं परिजनों ने पत्नी सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम नवादिया से सिर्रा को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक आम के बाग की है।जहां संदिग्ध परिस्थितियों में क्षेत्र के ग्राम कृपया हप्पू निवासी अखिलेश यादव का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने मृतक की पत्नी और साडू पर गंभीर आरोप लगाए।जिस पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और घटनास्थल से साक्ष्य जु...