बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं। पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। विषाक्त पदार्थ खाकर युवक पुलिस चौकी पहुंच गया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के मंडी समिति पुलिस चौकी के पास का है। कोतवाली इलाके के रूपापुर गांव के रहने वाले आलोक 22 वर्ष पुत्र राजेंद्र ने पत्नी व ससुरालियों से तंग आकर विषाक्त पदार्थ (चूहे मार दवा) खा लिया। जिला अस्पताल में भर्ती आलोक ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बिनावर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर की रहने वाली सुषमा देवी पुत्री साधु राम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सु...