पत्नी और मासूम बेटे के साथ बाइक से ससुराल जा रहे युवक को मारी गोली, चेन लूटकर भागे बदमाश
संवाददाता, जून 20 -- उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक को तब गोली मार दी गई जब वह पत्नी और तीन साल के मासूम बेटे के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। अज्ञात बदमाशों ने उसकी सोने की चेन लूट ली। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के हाशापुर गांव के रहने वाले अभय राज यादव (उम्र 35 वर्ष) पुत्र रमई यादव अपनी पत्नी मीना यादव और तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांशु के साथ बाइक से जैतपुर स्थित ससुराल आ रहे थे। बताया जाता है कि ससुराल पहुंचने से करीब एक किलोमीटर पहले काली स्थान के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.