पत्नी और भाई को लेकर शक में जी रहा था पति, रात में उठाया खौफनाक कदम; CDR ने खोले राज
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पत्नी और चचेरे भाई के बीच नाजायज रिश्ते के शक में एक भाई ने भाई का कत्ल कर डाला। जिले के बांसगांव क्षेत्र के कार्तिकेय उर्फ शुभम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पत्नी से संबंध होने के शक में उसके चचेरे भाई संतोष मिश्रा ने ही कार्तिकेय की हत्या की थी। संतोष करीब डेढ़ महीने से हत्या का मौका तलाश रहा था। 15 सितंबर की रात भी वह हत्या के इरादे से कार्तिकेय के पास पहुंचा था, लेकिन उसके करवट लेने पर वापस लौट गया। अगले दिन 16 सितंबर की रात करीब एक बजे उसने बांका से कार्तिकेय के सिर और कान के पीछे ताबड़तोड़ चार वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांका, वारदात के समय पहनी गई रक्तरंजित बनियान और मोबाइल फोन बरामद किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.