बलिया, जनवरी 3 -- बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज कोटवां निवासी अशोक प्रसाद ने पत्नी और बेटों पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को मेरी पत्नी सुमन एवं पुत्र पंकज कुमार व राजू कुमार बेवजह मेरी मां सोना देवी को मारपीट रहे थे। बीच-बचाव करने गया तो पत्नी सुमन डंडा से पैर पर मारने लगी, जिससे मैं जमीन पर गिर गया। इसके बाद मेरे पुत्र पंकज व राजू ने लाठी-डंडा से मारकर मेरा हाथ तोड़ दिया। उनका कहना है कि अपनी मां एवं पुत्री गुड़न कुमारी के साथ रहता हूं। मेरी पत्नी इसके पहले भी कई बार मुझे मेरे पुत्रों से पिटवा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.