रामपुर, दिसम्बर 30 -- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अदीब आजम ने सोमवार को जिला कारागार में मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने आजम खां की सेहत और जेल के हालात पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जैसी तबीयत पहले थी, वैसी ही अब है। जेल में किसी की क्या हालत होती है, यह समझने की और बताने की जरूरत नहीं हैं। वर्तमान में सपा नेता आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ दो पैन कार्ड मामलों में सजा काट रहे हैं। इन मामलों में अदालत का फैसला आने के बाद से ही वह रामपुर की जिला कारागार में बंद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...