पत्नी और बेटे को बहला-फुसलाकर भगाया, युवक पर मुकदमा
बक्सर, मई 12 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पति ने एक युवक पर पत्नी और बेटे को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के विराट नगर निवासी दीपक कुमार के मुताबिक उसने वर्ष 2016 में रेखा नाम की लड़की के साथ लव मैरेज किया था। कुछ समय बाद दो बेटे हुए। जिंदगी की गाड़ी कायदे से चल रही थी। लेकिन, बीते कुछ महीनों से उसकी पत्नी का रवैया पूरी तरह बदल गया। वह बात-बात पर उससे झगड़ने लगती थी। घर से भाग जाने की धमकी देती थी। दीपक की मानें तो देर रात तक वह मोबाइल पर एक युवक से बातचीत करती थी, जिसका नाम जयप्रकाश उर्फ लाली है। वह उसके घर के बगल में ही रहता है। बीते 5 मई को लाली उसकी पत्नी और छोटे बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घर से निकलते वक्त पत्नी एक लाख चालीस हजार रुपये, ढाई लाख की सोने की चेन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.